भारत वर्ष के प्राचीन इतिहास से जुड़े कुछ प्रश्न।

(1) प्रश्न - भारत का सबसे प्राचीनतम राजवंश कौन-सा है ?
उत्तर - मौर्य वंश ।
(2) प्रश्न - मौर्य साम्राज्य की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर - चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य ने ।

(3) प्रश्न - सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के माता-पिता का क्या नाम था ?
उत्तर - चन्दवड्ढन (चन्द्रवर्धन) धम्म मोरिया ।

(4) प्रश्न - मौर्य साम्राज्य की स्थापना कब की गई ?
उत्तर — 322 ई० पू० ।

(5) प्रश्न - विष्णुगुप्त मौर्य (चाणक्य) किसके प्रधानमंत्री थे ?
उत्तर - सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के ।

(6) प्रश्न - सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के शासन विस्तार में सबसे अधिक सहयोग किसने किया ?
उत्तर - उनके भाई/प्रधानमंत्री विष्णुगुप्त मौर्य (चाणक्य) ने ।

(7) प्रश्न - सम्राट बिन्दुसार ने विद्रोह को खत्म करने के लिए युवराज अशोक को कहाँ भेजा था ?
उत्तर - तक्षशिला (वर्तमान पाकिस्तान) में ।

(8) प्रश्न - किस सम्राट का नाम देवनापिंय, प्रियदस्सी ( प्रियदर्शी) था ?
उत्तर - सम्राट अशोक महान का ।

(9) प्रश्न - किस सम्राट ने कलिंग युद्ध के बाद बुद्ध धम्म (बौद्ध धर्म) की दीक्षा ली थी ?
उत्तर - सम्राट अशोक महान ने ।

(10) प्रश्न - कलिंग का युद्ध कब हुआ था ?
उत्तर - 261 ई० पू० ।

(11) प्रश्न - मौर्य साम्राज्य में कौन-सी मुद्रा प्रचलित थी ?
उत्तर - पण ।

(12) प्रश्न - सम्राट अशोक महान का उत्तराधिकारी कौन था ?
उत्तर - कुणाल ।

(13) प्रश्न - मौर्य काल में शिक्षा का प्रसिद्ध केंद्र कौन-सा था ?
उत्तर - तक्षशिला, नालंदा, जैसे 22 महाविद्यालय ( यूनीवर्सिटी)।
(14) प्रश्न - यूनान के शासक सेल्यूकस ने अपने राजदूत मेगास्थनीज को किसके राज दरबार में भारत भेजा था ?
उत्तर - सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के राजदरबार में ।

(15) प्रश्न - सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य ने सेल्यूकस को कब पराजित किया था ?
उत्तर - 305 ई० पू०।

(16) प्रश्न - मेगस्थनीज की पुस्तक का क्या नाम है ?
उत्तर - इण्डिका ।

(17) प्रश्न - किस स्त्रोत में पाटलिपुत्र के प्रशासन का वर्णन है ?
उत्तर - इंडिका में ।

(18) प्रश्न - सम्राट अशोक महान के शिलालेखों में कौन-सी भाषा थी ?
उत्तर - पाली/पाकृत ।

(19) प्रश्न - किस मौर्य सम्राट ने दक्कन पर विजय प्राप्त की थी ?
उत्तर - सम्राट कुणाल ने।

(20) प्रश्न - किस शासक ने पाटलिपुत्र को अपनी राजधानी बनाया ?
उत्तर - सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य ने ।

(21) प्रश्न - पाटलिपुत्र में सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का महल किसका बना था ?
उत्तर - लकड़ी का ।

(22) प्रश्न - किस अभिलेख से यह सिद्ध होता है कि सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का प्रभाव पश्चिम भारत तक फैला हुआ था ?
उत्तर - रुद्रदमन का जूनागढ़ अभिलेख।

(23) प्रश्न - सर्वप्रथम 16 महाजनपदों को एक राष्ट्र के रूप में निर्माण करने वाले शासक का क्या नाम था ?
उत्तर - सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य ।

(24) प्रश्न - किस स्तंभ में सम्राट अशोक महान ने स्वयं को मगध का सम्राट बताया है ?
उत्तर - भाब्रू स्तंभ ।

(25) प्रश्न - उत्तराखंड में सम्राट अशोक महान का शिलालेख कहाँ स्थित है ?
उत्तर - कालसी में ।

(26) प्रश्न - सम्राट अशोक महान के शिलालेखों को पढ़ने वाला प्रथम अंग्रेज कौन था ?
उत्तर - जेम्स प्रिंसेप ।

(27) प्रश्न - किस शिलालेख में सम्राट अशोक महान के नाम का उल्लेख मिलता है ?
उत्तर - मास्की गुर्जरा, उदयगोलम, नित्तूर अभिलेख में ।
(28) प्रश्न - श्रीनगर की स्थापना किस शासक ने की थी ?
उत्तर - सम्राट अशोक महान ने ।

(29) प्रश्न - किसने पाटलिपुत्र को "पोलिब्रोथा" कहा था ?
उत्तर - मेगास्थनीज ने ।

(30) प्रश्न - मौर्य काल में "एग्रनोमाई" किसको कहा जाता था ?
उत्तर - सड़क निर्माण अधिकारी को ।

(31) प्रश्न - सम्राट अशोक महान के बारे में जानने के लिए महत्पूर्ण स्त्रोत क्या है ?
उत्तर - शिलालेख ।

(32) प्रश्न - भारतीय लिखने की कला नहीं जानते हैं यह किसने कहा था ?
उत्तर - मेगास्थनीज ने ।
(33) प्रश्न - सम्राट बिंदुसार की मृत्यु के समय सम्राट अशोक किस प्रांत के गवर्नर थे ?
उत्तर - उज्जैन के।

(34) प्रश्न - किस सम्राट ने अपने पुत्र व पुत्री को बुद्ध धम्म के प्रचार-प्रसार हेतु श्रीलंका भेजा था ?
उत्तर - सम्राट अशोक महान ने ।

(35) प्रश्न - सम्राट अशोक महान के अभिलेख भारत के अलावा किन किन देशों में पाए गए ?
उत्तर - अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल, ईरान इत्यादि देशों में ।

(36) प्रश्न - किस शिलालेख में सम्राट अशोक महान ने प्रजा को अपनी सन्तान कहा है ?
उत्तर - प्रथम पृथक शिलालेख में ।

(37) प्रश्न - किस स्थान से सम्राट अशोक महान के शिलालेखों के लिए पत्थर लिया जाता था ?
उत्तर - चुनार से।

(38) प्रश्न - मौर्यकाल में किस महीने में राजकोषीय वर्ष आरंभ होता था ?
उत्तर - आषाढ़ में ।

(39) प्रश्न - सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का संघर्ष किस यूनानी शासक से हुआ था ?
उत्तर - सेल्यूकस से ।

(40) प्रश्न - भारत के लिखित इतिहास में सर्वप्रथम किस सम्राट ने अन्तर्राष्ट्रीय विवाह किया था ?
उत्तर - सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य ने सेल्युकस की बेटी हेलन से ।
(41) प्रश्न - एरियन ने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य को क्या नाम दिया था ?
उत्तर - सैंड्रोकोट्स ।

(42) प्रश्न - सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के उत्तराधिकारी शासक का क्या नाम था ?
उत्तर - सम्राट बिंदुसार मौर्य ।

(43) प्रश्न - सम्राट अशोक महान मगध की गद्दी पर कब बैठे थे ?
उत्तर - 269 ई० पू० ।

(44) प्रश्न - भारत में शिलालेख का प्रचलन सर्वप्रथम किसने किया ?
उत्तर - सम्राट अशोक महान ने ।

(45) प्रश्न - सम्राट अशोक महान के शिलालेखों की खोज कब हुई ?
उत्तर - 1750 ई० मे ।

(46) प्रश्न - सम्राट अशोक महान के शिलालेख प्रथम बार कब पढ़े गए ?
उत्तर - 1837 में ।

(47) प्रश्न - भारत के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट कौन थे ?
उत्तर - चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य ।

(48) प्रश्न - किस अभिलेख में सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य व सम्राट अशोक महान दोनों सम्राटों का उल्लेख मिलता है ?
उत्तर - महाक्षत्रप रुद्रदमन का जूनागढ़ अभिलेख ।

(49) प्रश्न - मौर्य-काल में सैन्य व्यवस्था को कितने भागों में विभक्त किया गया था ?
उत्तर - पाँच भागों में पैदल, अश्व, हाथी, रथ और नौसेना ।

(50) प्रश्न - मौर्यकाल में सैन्य मन्त्रालय का प्रधान कौन होता था ?
उत्तर - सेनापति ।

(51) प्रश्न - मौर्यकाल में सेनापति के मुख्य कार्य क्या होते थे ?
उत्तर - मौर्यकाल मे सेनापति के पांच प्रमुख कार्य हुआ करते थे।
सैनिकों की नियुक्ति, सैन्य प्रशिक्षण, वेतन, प्रबन्धन, अस्त्र-शस्त्रों की आपूर्ति ।

(52) प्रश्न - मौर्यकाल में आन्तरिक सुरक्षा मामलों का प्रधान कौन होता था ?
उत्तर - दुर्गपाल ।

(53) प्रश्न - मौर्यकाल में सैनिक प्रबन्ध की देखरेख करने वाला अधिकारी क्या कहलाता था ?
उत्तर - अन्तपाल ।

(54) प्रश्न - मौर्यकाल में सीमान्त क्षेत्रों का व्यवस्थापक कौन होता था ?
उत्तर - अन्तपाल ।

(55) प्रश्न - मौर्यकाल में नौसेना का प्रधान कौन होता था ?
उत्तर - नवाध्यक्ष ।

(56) प्रश्न - मौर्यकाल में न्याय व्यवस्था का प्रधान कौन होता था ?
उत्तर - सम्राट ।

(57) प्रश्न - मौर्यकाल में न्याय का उद्देश्य सुधारवादी था या आदर्शवादी ?
उत्तर - आदर्शवादी ।

(58) प्रश्न - मौर्यकाल में न्याय व्यवस्था के प्रमुख आधार क्या थे ?
उत्तर - धर्म, व्यवहार, चरित्र और राजाज्ञा ।

(59) प्रश्न - मौर्यकाल में सबसे छोटा न्यायालय कौन होता था ?
उत्तर - ग्राम सभा ।

(60) प्रश्न - मौर्यकाल में ग्राम सभा के ऊपर तथा सम्राट के न्यायालय के बीच कौन से न्यायालय होते थे ?
उत्तर - संग्रहण, द्रोणामुख तथा जनपद ।

(61) प्रश्न - भारत की सीमाओं का सर्वाधिक विस्तार किस सम्राट के समय हुआ था ?
उत्तर - सम्राट अशोक महान के समय ।

(62) प्रश्न -मौर्यकाल के अंतिम सम्राट कौन थे ?
उत्तर - सम्राट बृहद्रथ मौर्य ।

मौर्य साम्राज्य 

Popular posts from this blog

चितौड़गढ़ किले का निर्माण मौर्य राजा चित्रांगद मौर्य ने 7 वीं सदी में कराया था।

चक्रवर्ती सम्राट अशोक का परिचय