धर्म झूठा है,या विज्ञान झूठा है?

🧠🧠🗣️🗣️👇👇
(आखिरी तक पढ़े)

धर्म झूठा है,या विज्ञान झूठा है?

 धर्म और शास्त्र
विवेक और विज्ञान के दुश्मन है....कैसे ? 
आईये देखते हैं!

1.विज्ञान व भूगोल:-
गंगा हिमालय के गंगोत्री हिमनद (ग्लेशियर) से निकलती है।

धर्म व शास्त्र:-
गंगा शिवजी की जटा से निकलती है और भगीरथ इसे स्वर्ग से धरती पर लाया था।

2.विज्ञान व भूगोल:-
जल-वाष्प से भरे बादल जब हवाओं के सम्पर्क में आते हैं तो वर्षा होती है

जबकि धर्म व शास्त्र:-
वर्षा इंद्र देवता कराते हैं।

3.विज्ञान व भूगोल:-
पृथ्वी अपनी धुरी पर 23 डिग्री झुकी हुई है। जब दो tectonic plates आपस में टकराती हैं तो भूकंप आता है।

जबकि धर्म व शास्त्र:-
पृथ्वी शेषनाग के फन पर टिकी हुई है और जब वह करवट बदलता है तो भूकम्प आता हैं। दूसरी जगह लिखा है कि पृथ्वी बैल/गाय के सीगं पर टिकी हुई है और थक कर जब वह सीगं बदलता/ती है तो भूकम्प आता है।

4.विज्ञान व भूगोल:-
पृथ्वी और चन्द्रमा परिक्रमा करते हुऐ जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के मध्य आ जाती है तो चंद्र ग्रहण होता है।

जबकि धर्म व शास्त्र:-
चंद्र ग्रहण के समय राहु चन्द्रमा को खा जाता है।

5.विज्ञान:-
हवाई जहाज के माध्यम से मानव हवाई सैर करता है।

जबकि धर्म व शास्त्र:-
बिना किसी माध्यम के तथाकथित देवी देवता और राक्षस हवा में उड सकते थे।

6.विज्ञान:-
यहां कोशों दूर भी दूरसंचार के माध्यम से मानव एक दूसरे से मन की बात कर सकते हैं।

जबकि धर्म व शास्त्र:-
केवल साधु- संत ही बिना किसी माध्यम के ही मन की बात उन्हीं के बनाये ईश्वर से कर लिया करते थे।

अब फैसला आपका?
आप अपने बच्चों का बौद्धिक विकास करने के लिए उन्हें विज्ञान पढ़ाते हैं या अंधविश्वासी बनाने के लिए उन्हे अप्रमाणित धर्म व शास्त्र !

Popular posts from this blog

चक्रवर्ती सम्राट अशोक का परिचय

*सम्राट अशोक महान धम्मविजय दिवस विशेष।

भारत वर्ष के प्राचीन इतिहास से जुड़े कुछ प्रश्न।