चन्द्रगुप्त मौर्य का परिचय
जन्म 340 BC
जन्म स्थान पाटलीपुत्र , बिहार
माता - पिता नंद, मुरा
पत्नी दुर्धरा
बेटे बिंदुसार
मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चन्द्रगुप्त भारत के बहुत अच्छे शासक माने जाते है, जिन्होंने बहुत सालों तक शासन किया | चन्द्रगुप्त मौर्य एक ऐसे शासक थे, जो पुरे भारत को एकिकृत करने में सफल रहे थे , उन्होंने अपने अकेले के दम पर पुरे भारत पर शासन किया| पहले पुरे देश में छोटे छोटे शासक हुआ करते थे, जो शासन चलाते थे, देश में एकजुटता नहीं थी | चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपना शासन कश्मीर से लेकर दक्षिण के डेक्कन तक, पूर्व के असम से पश्चिम के अफगानिस्तान तक फैलाया था| भारत देश के अलावा चन्द्रगुप्त मौर्य आस पास के देशों में भी शासन किया करते थे| चन्द्रगुप्त मौर्य के बचपन के बारे में कोई ज्यादा नहीं जानता है, कहा जाता है वे मगध के वंशज थे| चन्द्रगुप्त मौर्य बचपन से ही बहुत बुद्धिमान थे, उनमें सफल सच्चे शासक की पूरी गुणवत्ता थी |