Posts

Showing posts from January, 2022

*🙏भारत की महान विरासत को बचा लीजिए:🙏*

*🙏भारत की महान विरासत को बचा लीजिए:🙏* _यह हमला उस अशोक महान पर है, जिनका स्थापित अशोक स्तंभ भारतीय गणराज्य की निशानी है। वहीं अशोक जिनका अशोक चक्र तिरंगे पर शोभायमान है, जिसके लिए लोग अपनी ज़िंदगी न्योछावर करते हैं। जिनके समय का शासन का विस्तार ही काफ़ी हद तक आज के भारत का नक़्शा है।_ _अब RSS के निशाने पर बौद्ध ही नहीं, भारत की पूरी ग़ैर-वैदिक विरासत है।_ _BJP सांस्कृतिक मोर्चा के संयोजक और RSS की संस्कार भारती से जुड़े दया प्रकाश सिन्हा ने सम्राट अशोक के बारे में बेहद आपत्तिजनक बोला है।_ _इन्हीं पर आधारित नाटक को भारत सरकार ने साहित्य अकादमी सम्मान दिया है। अब ये किताब हर लाइब्रेरी में जाएगी। सरकार उसे पद्मश्री भी दे चुकी है। उसकी किताब का लोकार्पण RSS के शीर्ष नेतृत्व और केंद्रीय मंत्री ने किया ने किया।_  *दया प्रकाश सिन्हा के विचार -* _“अशोक ने अपने आरंभिक जीवन के पापों को छिपाने के लिए एक पागल की तरह बौद्ध धर्म के प्रचार में धन लुटा दिया जिस कारण उसे राज्य से अपदस्थ कर दिया गया था और एक कारावास में डाल दिया गया था। एक दिन उसके पास एक बौद्ध भिक्षु भिक्षा मांगने गया तो उसने कहा कि